प्रभुदयाल खट्टर ,परिचय,,हास्य कथाओं पर आधारित रेडियो नाटक.लोकसाहित्य पर आधारित रेडियो नाटक
नाम; प्रभुदयाल खट्टर
जन्म ;-23/11/1951
शिक्षा ;- स्नातकोत्तर -हिंदी साहित्य
परिचय-;गत 50 वर्षों से देश की सभी साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं, रेडियो ,दूरदर्शन में कविता,कहानी तथा नाटक लेखन के अंतर्गत उल्लेखनीय योगदान
सम्प्रति ;दूरदर्शन एवं राष्ट्रीय अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद्, नई दिल्ली में लगभग 35 वर्ष सेवा कार्य के बाद 2010 में सेवानिवृत। कैजुअल स्क्रिप्ट राइटर के रूप में ऑल इंडिया रेडियो से कैरियर 1968 में शुरू किया और CIET,NCERT में हेड ऑडियो रेडियो डिवीजन के रूप में समाप्त हुआ। CIET में शामिल होने से पहले 1976 से 1982 के बीच दूरदर्शन में निर्माण कार्य से जुड़ा। सुनो कहानी प्रभुदयाल खट्टर से , पर आधारित एक प्रसिद्ध प्रस्तुति के माध्यम से राष्ट्रीय लोकप्रियता प्राप्त की, छोटे बच्चों के लिए कहानी कहने के क्षेत्र में एक मील का पत्थर स्वीकार करके दूरदर्शन ने अपनी 50 वीं वर्षगांठ के दौरान योगदान की सराहना की। वरिष्ठ रेडिओ ,दूरदर्शन ,तथा फिल्म निर्माता, लेखक, उद्घोषक, टिप्पणीकार, समाचार वाचक, लघु कथा लेखक, और कवि,कथाकार ,पटकथा लेखक। सर्वश्रेष्ठ ऑडियो /वीडियो स्क्रिप्ट राइटिंग में अनेक राष्ट्रीय पुरस्कार। दूरदर्शन तथा आकाशवाणी के राष्ट्रीय पुरस्कार समिति में अनेक वर्षों तक जूरी का सदस्य। लगभग 6000 ऑडियो/वीडियो कार्यक्रमों में लेखक,स्वर योगदान,संचालन ,परामर्श,निर्माण आदि कार्य से सलग्न जिनमें प्रमुख कार्यक्रम - चित्रहार,नगर नागरिक,पत्रिका,बच्चों के कार्यक्रम,आपकी सेहत, संगीत कार्यक्रम, मौसम समाचार, इत्यादि।
पुस्तक प्रकाशन -अब तक आठ पुस्तकें प्रकाशित। प्रकाशन विभाग द्वारा, कहानी संग्रह 'चौदह घंटे', नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा लघु कथा संग्रह 'एक और पहलू ' अनुराधा प्रकाशन द्वारा लघु कथा संग्रह - 'अल्प -विराम' और काव्य संग्रह "दाना पानी" के अतिरिक्त " मेरी प्रिय रचनाएँ,तथा शारदा पब्लिकेशन्स में तीन पुस्तकें , लोकसाहित्य पर आधारित रेडियो नाटक ,हास्य कथाओं पर आधारित रेडियो नाटक एवं नारी प्रधान चरित्रों पर आधारित रेडियो नाटक प्रकाशित।
निवास ;नई दिल्ली
https://www.amazon.in/dp/8194995191/ref=cm_sw_r_em_apan_i_4ZBHCB36EPN71AV2T0NK
Comments
Post a Comment