quotes

 ना तो कोई इश्क से विमुख होता है

ना ही कोई इससे दूर भागता है,

या भाग सकता है

इंसान को इच्छा ना भी हो इश्क की

ना ही भले ज्ञान को

कि इश्क कैसे करते हैं,

इश्क को करने के स्तरों से भी 

इश्क का कोई लेना देना नहीं,

बड़ी बात ये है कि

इंसान को इश्क में कुछ भी तो नहीं करना होता

जो कुछ करना होता है

वह इश्क को ही करना होता है

इंसान के साथ,

भला एक बच्चा क्या अपनी इच्छा से

बड़ा होता है

ये सब तो कामदेव का पूर्व निर्धारित पादयक्रम है

हम सबके के डीएनए में

मौजूद है और क्रमश फलित होता रहता है,

इश्क को किसी सलाह की आवश्यकता

का तो प्रश्न की नहीं उठता,

हम दिन के प्रकाश में देखते हैं

इश्क के कारिंदो को

जब वे पेट कीp उप


1.विनम्रता से आप कितनी भी दूर क्यों न भागें, अंत में वही एकमात्र विकल्प रह जाता है, जब असहाय होना नियति बन जाता है।- प्रभुदयाल खट्टर


No matter how far you run from humility, in the end that remains the only option, when being helpless becomes destiny.-Prabhudayal Khattar



2.इधर-उधर बिखरे पंछी के टूटे पंख उसके स्वतंत्रता संग्राम के बारे में भी बताते हैं।- प्रभुदयाल खट्टर


The broken wings of the bird scattered here and there also tell about their freedom struggle.-Prabhudayal Khattar



3.शब्द विश्वसनीय होते हैं जब वे अकेले होते हैं, जब शब्द वाक्य बनाने के लिए मिलते हैं, शब्दों की मूल विश्वसनीयता अविश्वसनीय रूप से बदल सकती है।- प्रभुदयाल खट्टर 


Words are believable when they are alone, when words combine to form sentences, the original credibility of words can change incredibly.


- Prabhudayal Khattar


4. हिम्मत कभी-कभी व्यक्ति से वह सब काम भी करवा लेती है, जो वास्तव में उसकी क्षमता से भी बहुत परे होता है।- प्रभुदयाल खट्टर

Courage sometimes makes a person do all that work, which is actually far beyond his ability.-Prabhudayal Khattar


5. जैसे मूंगफली पूरी तरह से अपने आवरण में बंद होती है, फिर भी कई बार उसके अंदर की फली खराब निकलती है, उसी प्रकार सख्त अनुशासन अपनाने के बाद भी कई बार हमारा विवेक भी खराब हो जाता है।- प्रभुदयाल खट्टर

Just as the groundnut is completely closed in its cover, yet sometimes the pod inside it turns out to be bad, similarly even after adopting strict discipline, sometimes our conscience gets spoiled.-Prabhudayal Khattar


6.नदी में उतरने वालों के लिए, किनारा प्रारंभ है। नदी से बाहर आने वालों के लिए किनारा, अंत है ।-प्रभुदयाल खट्टर

For those who enter the river, the shore is the beginning. For those who come out of the river, the shore is the end.-Prabhudayal Khattar


7. इंसान के रूप में आप सबसे सक्षम प्राणी हैं, जरा सोचिए बाकी जीवों के बारे में जिनकी शक्ति आपसे हजार गुना कम है, उनके जीवन के कष्टों के बारे में सोचें। मुझे बताओ कि तुम उनके कितने कष्टों का अंत कर सकते हो। यदि आप उनके लिए कुछ नहीं कर सकते हैं, तो यह एक इंसान के रूप में आपके दायित्वों का उल्लंघन है।-प्रभुदयाल खट्टर

You are the most capable being in the form of a human being, just think about the rest of the living beings whose power is a thousand times less than you, think about the sufferings of their life. Tell me how many of their sufferings you can end. If you cannot do anything for them, it is a violation of your obligations as a human being.-Prabhudayal Khattar


8. तुम्हारे पास इतना लंबा धागा नहीं है कि तुम अपने सभी फटे कपड़ों को सिल सको, बेहतर यही है कि तुम अपने कपड़ों को फटने ही न दो ।- प्रभुदयाल खट्टर


You do not have such a long thread that 

you can sew all your torn clothes,  it is better not to let your clothes torn.-Prabhudayal Khattar


9. एक तरफ तेज तूफान था, दूसरी तरफ मैं। तूफान और मेरे बीच में तुम थे। यही मेरे बच जाने का रहस्य था।- प्रभुदयाल खट्टर


There was a strong storm on one side, I was on the other. You were between the storm and me. This was the secret of my survival.-Prabhudayal  Khattar


10. जीवन की जो पुस्तक हमें पढ़ने को मिली थी, उसमें लिखी भाषा हमें कभी सीखने को मिली ही नहीं थी ।- प्रभुदयाल खट्टर


We never got to learn the language written in the book of life that we got to read.-Prabhudayal Khattar


11.तुम्हारे अंदर जो बैठा है, जो चलाता है तुम्हें, वह तुम नहीं हो, वह वो है, जो तुम्हें भी होना चाहिए।- प्रभुदयाल खट्टर


The one who sits inside you, the one who drives you, it is not you, it is what you should be.-Prabhudayal Khattar


12. एक पक्षी भी जो बहुत ऊँचा उड़ सकता है, अपनी अंतिम उड़ान के समय चुपचाप धरती पर आकर बैठ जाता है। - प्रभुदयाल खट्टर


Even a bird that can fly very high, at the time of its last flight, quietly sits on the earth.-Prabhudayal Khattar






Comments